आज पीएम से मिलेंगे मणिपुर सीएम तो अमित शाह से मुलाकात करेंगे त्रिपुरा के सीएम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मणिपुर सीएम बीरेन सिंह आज दिल्ली में पीएम मोदी से मिलेंगे। संभावना है कि इस दौरान मणिपुर में मंत्रिमंडल विस्तार और मंत्रियों के विभाग के बंटवारे को लेकर चर्चा हो। दरअसल, मंत्रिमंडल विस्तार में मणिपुर के सीएम ने छह नए मंत्रियों को शामिल किया है। दूसरी तरफ, त्रिपुरा सीएम बिप्लब कुमार देब भी आज शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। इस दौरान राज्य के मुद्दों पर चर्चा होगी।
