अगस्त में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी मणिपुर सरकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Deccanherald
मणिपुर सरकार ने अगले महीने विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकती है। अगस्त के दूसरे या तीसरे सप्ताह में विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया जाएगा। दरअसल, मणिपुर में लगातार हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। इसे लेकर कई वर्ग राज्य की वर्तमान स्थिति पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग कर रहे हैं। मणिपुर में तीन मई को जातीय हिंसा की शुरुआत हुई थी।
