26/11 हमले पर मनीष तिवारी का बड़ा दावा- मनमोहन सिंह ने नहीं की थी पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब पर कुछ दिन पहले छिड़े सियासी विवाद के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की नई किताब सुर्खियों में है। उन्होंने मंगलवार को अपनी नई किताब के एक अंश का खुलासा कर अपनी पार्टी को मुश्किल में डाल दिया। इसमें उन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों को लेकर तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार की प्रतिक्रिया को लेकर विवादित टिप्पणी की।
