मनोज तिवारी ने कंगना को दी मर्यादा में रह कर बात करने की सलाह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्म में अपने काम और लुक्स के अलावा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में इस कंगना को भोजपुरी सिंगर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने मर्यादा में बात करने की सलाह दी है। दरअसल, मनोज तिवारी ने हाल ही में यू्ट्यूबर समदीश भाटिया को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि कंगना को किसी की आलोचना करते वक्त मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।
