केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन में मनोज तिवारी घायल, अस्पताल में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: One India
आज अरविन्द केजरीवाल के आवास के बाहर छठ पूजा को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी घायल हुए। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी चोटिल हुए। खबर है कि मनोज तिवारी वाटर कैनन चलने के दौरान बैरीकेडिंग से गिरने से घायल हुए। बता दें उनके कान और पैर में चोटें आई हैं। उन्हें आनन-फानन में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है।
