फिलीपींस में मार्कोस जूनियर राष्ट्रपति और सारा दुतेर्ते उपराष्ट्रपति निर्वाचित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Remate
फिलीपींस में मार्कोस जूनियर राष्ट्रपति और सारा दुतेर्ते उपराष्ट्रपति चुनी गईं। मार्कोस दिवंगत तानाशाह फर्डिनैंड मार्कोस के बेटे हैं। जबकि सारा निवर्तमान राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते की बेटी हैं। मार्कोस परिवार 36 वर्ष बाद सत्ता में लौटा। 'लोक शक्ति' विद्रोह के कारण उनके पिता सत्ता से बेदखल हुए और घोटाले एवं मानवाधिकार हनन के लिए उन्हें अमेरिका निर्वासित होना पड़ा। वहीं, 43 वर्षीया सारा दुतेर्ते डावाओ सिटी की निवर्तमान मेयर हैं।
