शहीद हमीर सिंह के पिता ने की केंद्र से ये मांग, जानें यहां
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
गुरेज एनकाउंटर में शहीद हुए जवान हमीर सिंह पोखरियाल के पिता जयेंद्र सिंह पोखरियाल ने केंद्र सरकार के सामने एक मांग रखी है। शहीद के पिता ने पाक को सबक सिखाने के लिए आर-पार की लड़ाई की मांग की है। शहीद के पिता ने आगे कहा कि देश के सपूतों की शहादत से अच्छा है कि पाक को घर में घुसकर सबक सिखाया जाए। बता दें, 36 राष्ट्रीय राइफल में तैनात शहीद हमीर सिंह पोखरियाल घाटी के बांदीपुरा के गुरेज सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।
