x

मसूद अजहर ने की तालिबानी से मुलाकात, कश्मीर के लिए मांगी मदद

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर ने अफगानिस्तान के कंधार जाकर तालिबानी नेतृत्व से मुलाकात की। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख मौलाना मसूद अजहर अगस्त के तीसरे सप्ताह में कंधार में था, जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। भारत में कई आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार मसूद अजहर ने अब कश्मीर में अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए तालिबान से मदद मांगी है।