बिहार में नकली शराब मामले का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बिहार के छपरा में नकली शराब मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस क्राइम ब्रांच ने उसे दिल्ली में पकड़ा है। मास्टरमाइंड का नाम राम बाबू है, जिसकी उम्र 35 साल है। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस को जानकारी दी है। राम बाबू पर केमिकल डालकर शराब तैयार करने का आरोप है। पुलिस फिलहाल नकली शराब मामले के मास्टरमाइंड से पूछताछ कर रही है।
