पाक का नया छलावा, मसूद अजहर के 2 भाइयों समेत 44 आतंकियों को किया गया गिरफ्तार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
भारत की बालाकोट में आतंकियों पर कार्रवाई के बाद पाक काफी सहम गया है. ऐसे में अतंरराष्ट्रीय दबाव के चलते मंगलवार को इमरान सरकार ने पुलवामा में आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के दो भाइयों सहित विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के 44 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. वहीं भारतीय सुरक्षा एजेंसी ने इसे आतंकियों की हिफाजत के लिए पाक का नया छलावा बताया है.
