मॉरिशस के पीएम आज काशी में गंगा में प्रवाहित करेंगे पिता की अस्थियां
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: presswire18
मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ अपने 17 सदस्यीय दल के साथ तीन दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंच चुके हैं। वह आज सुबह अपने पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करेंगे। इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन करेंगे और काशी विश्वनाथ धाम का भी भ्रमण करेंगे। प्रविंद जगन्नाथ शुक्रवार को नदेसर स्थित तारांकित होटल में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे।
