आज यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे मॉरिशस के पीएम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तीन दिवसीय यात्रा पर वाराणसी पहुंचे मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ आज सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। उनका राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने का भी कार्यक्रम है। इससे पहले गुरुवार शाम जगन्नाथ ने सपरिवार काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेका और बाबा विश्वनाथ की विधिविधान से षोडशोपचार पूजन कर आशीर्वाद लिया। बता दें मॉरीशस के पीएम अपने पिता की अस्थियों का विसर्जन गंगा में करने काशी आए हैं।
