माया बोलीं- सरकार बनी तो पार्क, प्रतिमा या संग्रहालय नहीं, प्रदेश की तकदीर बदलेगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
मायावती ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में कहा कि इस बार सरकार बनने पर महापुरुषों के पार्क, प्रतिमा या संग्रहालय की जगह यूपी की तकदीर बदली जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण उनके साथ आए तो निश्चित रूप से 2007 की तरह ही 2022 में भी बसपा की सरकार बनेगी और उनका यह वादा है कि ब्राह्मणों के सम्मान, स्वाभिमान व रोजी-रोटी का वह पूरा ख्याल रखेंगी।
