x

माया बोलीं, 'सरकार बनी तो नहीं बदली जाएंगी केन्द्र और राज्य वर्तमान योजनाएं'

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

बहुजन समाज पार्टी मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपने अभियान का आगाज किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की जो योजनाएं फिलहाल चल रही हैं। उन्हें बदले की भावना से रोका नहीं जाएगा। बसपा के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर आज लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती संबोधित कर रही थीं।