मायावती 2 फरवरी को आगरा में करेंगी जनसभा, ट्विटर पर हैं लगातार सक्रिय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
2 फरवरी 2022 को मायावती आगरा में जनसभा को संबोधित करेंगी। जनसभा का समय एवं स्थान और आगामी जनसभाओं की सूचना अभी सामने नहीं आई हैं। गौरतलब है कि यूपी चुनाव में मायावती अभी तक बाकी राजनीतिक दलों की तरह सक्रिय दिखाई नहीं दे रही हैं। हालांकि, माया के मजबूत वोट बैंक को देखते हुए अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। चुनाव प्रचार के लिए वह लगातार ट्विटर पर सक्रिय हैं।
