x

मायावती की ब्राह्मणों को रिझाने की कोशिश, अयोध्या से शुरू होगा समुदाय को जोड़ने का अभियान

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मणों को रिझाने की कोशिश की है। आज उन्होंने ऐलान किया कि ब्राह्मण समुदाय से जुड़ने के लिए बसपा 23 जुलाई को अयोध्या से एक अभियान लॉन्च करेगी। बसपा महासचिव और पार्टी में नंबर दो सतीश चंद्र मिश्र इस अभियान का नेतृत्व करेंगे। मायावती ने ये उम्मीद भी जताई कि आगामी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण भाजपा को वोट नहीं देंगे।