वोट डालते समय की तस्वीर शेयर कर फंसी कानपुर की मेयर, दर्ज होगी FIR
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
उत्तर प्रदेश के कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे मतदान केंद्र के अंदर की तस्वीर और वीडियो शेयर करके मुसीबत में आ गई हैं। जिलाधिकारी ने इसे चुनाव आयोग के नियमों को उल्लंघन माना है और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। कानपुर नगर के जिलाधिकारी के अनुसार, मेयर ने मतदान की गोपनीयता भंग की है। बता दें कि मतदान केंद्र के अंदर फोटो खींचना या वीडियो बनाना प्रतिबंधित होता है।