मेधा किरीट ने संजय राउत के खिलाफ 100 करोड़ रूपए का मानहानि मामला दर्ज कराया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा किरीट ने संजय राउत के खिलाफ 100 करोड़ रूपए का मानहानि मामला दर्ज कराया। राउत ने आरोप लगाया था कि आईएनएस विक्रांत के संरक्षण के लिए चंदा जुटाने के अभियान में किरीट दंपती ने भ्रष्टाचार किया था। राउत ने मेधा पर 100 करोड़ रुपये के शौचालय घोटाले में शामिल होने का आरोप भी लगाया था। मेधा ने राउत से माफी मांगने को कहा, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
