राष्ट्रीय राजमार्ग 306 पर नाकेबंदी के बाद मिजोरम नहीं पहुंच पा रही चिकित्सा सामग्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Assam Tribune
असम-मिजोरम सीमा विवाद से उपजा तनाव अभी कम नहीं हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग 306 की नाकेबंदी हुई, जिससे मिजोरम में कोरोना मरीजों के लिए मुश्किलें खड़ी हुईं। मामले पर मिजोरम के मंत्री लालरुत्किमा ने चिंता जताते हुए कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 306 की निरंतर नाकेबंदी के कारण परीक्षण किट, अभिकर्मक और अन्य जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति अभी-भी असम-मिजोरम सीमा पर ठप है।
