आज दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Times Now
आज दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक है। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। मीटिंग में चीन के डिफेंस मिनिस्टर जनरल ली शांगफू भी हिस्सा लेंगे। राजनाथ सिंह ने गुरुवार को चीन के डिफेंस मिनिस्टर जनरल ली शांगफू के साथ द्विपक्षीय मीटिंग की। शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में रूस, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, ईरान और कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री भी हिस्सा लेंगे।
