मुलायम से मुलाकात, बोले-देश को पूंजीवाद नहीं समाजवाद की जरूरत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लंबे समय से राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव धीरे-धीरे सक्रिय हो रहे हैं। लालू यादव ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। लालू ने अपनी मुलाकात की खुद जानकारी भी साझा की है। लालू ने मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।
