प्रधानमंत्री की बैठक से नदारद रह सकती हैं महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला को भेजने पर विचार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर की आठ शीर्ष पार्टियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वदलीय बैठक से नदारद रह सकती हैं। इंडिया टुडे के सूत्रों के अनुसार, मुफ्ती बैठक में हिस्सा न लेने का विचार बना रही हैं और सात पार्टियों के गुपकर गठबंधन के प्रतिनिधि के तौर पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) प्रमुख फारूक अब्दुल्ला को प्रधानमंत्री से मिलने भेज सकती हैं। अब्दुल्ला गुपकर गठबंधन के अध्यक्ष भी हैं।