मेहुल चोकसी ने किया खुद के अपहरण का दावा, कहा- RAW एजेंटे ने की थी मारपीट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
रिबियाई देश डोमिनिका की कोर्ट ने जमानत मिलने के बाद एंटीगुआ और बारबूडा पहुंचे भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने चौंकाने वाला दावा किया है। चोकसी का आरोप है कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के दो एजेंटों ने उसका एंटीगुआ से अपहरण किया था। इतना ही नहीं उन्होंने दोनों RAW एजेंटों की पहचान करते हुए उन पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। बता दें कि चोकसी को 13 जुलाई को डोमिनिका की कोर्ट ने जमानत दी थी।