देश में हैं दो तरह के हिंदू, एक मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं, दूसरे नहीं: मीरा कुमार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: india today
लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने कहा कि देश में दो तरह के हिंदू हैं। एक जो मंदिरों में प्रवेश कर सकते हैं और दूसरे जिन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं है। दलित समुदाय से आने वाली पूर्व राजनयिक ने जयराम रमेश की पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कहा कि लोगों ने जातीय भेदभाव के कारण पिता बाबू जगजीवन राम को हिंदू धर्म छोड़ देने की सलाह दी थी। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
