दिल्ली सरकार की लो-फ्लोर बस डील की सीबीआई जांच की सिफारिश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केजरीवाल सरकार की 1000 लो-फ्लोर बसों की खरीद की सीबीआई जांच की सिफारिश की। इस साल मार्च में दिल्ली विधानसभा में भाजपा ने दिल्ली परिवहन निगम द्वारा बस खरीद के वार्षिक रखरखाव अनुबंध में भ्रष्टाचार का मुद्दा जोरों से उठाया था। वहीं जून में उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति ने एएमसी में प्रक्रियात्मक खामियां पाई थीं और इसे रद्द करने की सिफारिश की।
