राष्ट्रपति मुर्मू पर मंत्री ने की अभद्र टिप्पणी, ममता ने अब मांगी माफी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the week
पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में मंत्री और टीएमसी नेता अखिल गिरि ने 3 दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी की थी। गिरि के बयान पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बहुत अच्छी और प्यारी हैं। मैं अपने विधायक के शब्दों की निंदा करती हूं और माफी मांगती हूं। अगर दोबारा ऐसा हुआ तो पार्टी एक्शन लेगी।
