गोवा सरकार में मंत्री मिलिंद नाइक ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस ने लगाया था संगीन आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Hindustan news hub
गोवा सरकार में मंत्री मिलिंद नाइक ने अपने पद से इस्तीफा दिया। गोवा कांग्रेस ने उन पर महिला से यौन शोषण का आरोप लगाया। गोवा कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से मोरमुगांव के बीजेपी विधायक मिलिंद नाइक को कथित सेक्स स्कैंडल में शामिल होने का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से एक वीडियो देखा था जो नाइक की संलिप्तता को साबित करता है।
