अखिलेश यादव को है जिन्ना के रिश्तेदारों से वोटों की उम्मीद- मोहसिन रजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को जिन्ना के रिश्तेदारों से वोट की आस है। उन्होंने ट्वीट किया कि विभाजनकारी जिन्ना की विचारधारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू की विचारधारा है। ऐसा कहकर अखिलेश ने देश के महापुरुषों का अपमान किया। अखिलेश ने हरदोई में कहा था कि आजादी में जिन्ना का भी योगदान है।
