नामांकन करने जा रहे मंत्री सिद्धार्थनाथ पर हमला, युवक से मिला ब्लेड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Asia net news
नामांकन के लिए जा रहे योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पर एक युवक ने हमले का प्रयास किया। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से ब्लेड और केमिकल बरामद किया गया है। बता दें युवक भाजपा का पुराना कार्यकर्ता है। भाजपा पार्षद अखिलेश सिंह ने बताया कि मौके पर वह भी मौजूद थे। आरोपी युवक सिद्धार्थनाथ तक नहीं पहुंच सका था।
