लापता चीनी विदेश मंत्री क्विन गेंग पद से हटाए गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Thedailybeast
चीन में एक महीने से लापता विदेश मंत्री क्विन गेंग को उनके पद से हटाया गया। उनकी जगह वांग यी को नियुक्त किया गया। वांग यी पहले भी 10 साल तक विदेश मंत्री रह चुके हैं। वह दिसंबर 2022 में चीन के विदेश मंत्री बने थे। गेंग ने 10 साल तक विदेश मंत्री रहे वांग यी का स्थान लिया था। उन्हें 25 जून से सार्वजनिक स्थानों पर नहीं देखा गया।