BJP सांसद गौतम गंभीर के दिल्ली में लगे लापता होने के पोस्टर, लिखा है पूरी दिल्ली इन्हें ढूढ़ रही
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली में एक बैठक की गई थी जिसमें गौतम गंभीर शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद वह अलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. इस बीच रविवार को पूर्व दिल्ली के सांसद का ITO इलाके में लापता होने का पोस्टर लगाया गया है. पोस्टर में लिखा है कि क्या आपने इन्हें देखा है? आखिरी बार इंदौर में जलेबी खाते हुए देखा गया था, पूरी दिल्ली इन्हें ढूढ़ रही है.
