मिजोरम भाजपा के उपाध्यक्ष आर वनरामचुआंगा ने दिया इस्तीफा दिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amarujala
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच पड़ोसी राज्य मिजोराम के भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आर वनरामचुआंगा ने मणिपुर सरकार और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा का कारण मणिपुर में चर्चों पर हमले को माना जा रहा है। अपने त्याग पत्र में, वनरामचुआंगा ने दावा किया कि मणिपुर और केंद्र सरकार ने पड़ोसी राज्य मणिपुर में चर्चों के विध्वंस का 'समर्थन' किया।
