विधायक खुमुकचम जॉयकिशन सिंह ने विधानसभा से इस्तीफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
मणिपुर के विधायक खुमुकचम जॉयकिसन सिंह ने राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। विधायक खुमुकचम जॉयकिसन सिंह 2022 के मणिपुर विधानसभा चुनाव में थांगमेइबंद निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के टिकट पर जीते थे। इसके बाद वह चार अन्य जेडीयू विधायकों के साथ सितंबर 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे। बता दें, विधायक ने कथित तौर पर ईसाई मिलिशिया का विरोध शुरू करने के बाद यह फैसला लिया है।
