उन्नाव रेप केस में विधायक सेंगर दोषी करार, 19 दिसंबर को सजा पर बहस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने आज उन्नाव रेप केस में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी ठहराया। नौकरी दिलाने के बहाने पीड़िता को सेंगर के पास लेकर गई शशि सिंह को कोर्ट ने बरी किया। कोर्ट ने माना कि सेंगर ने ही पीड़िता का बलात्कार किया। सजा पर बहस 19 दिसंबर को होगी। पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा को लेकर केस देर से रजिस्टर करने पर कोर्ट ने सीबीआई को भी फटकारा।
