महा विकास अघाड़ी के विधायकों ने किया विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Mint
महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी के 39 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। विधायकों का आरोप है कि स्पीकर ने उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया। विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र विधानसभा सचिव राजेंद्र भागवत को सौंपा गया। शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष कई बार अध्यक्ष पर यह आरोप लगा चुका है। विधानसभा सचिव के कार्यालय से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं हुई।
