एमएनएम उपाध्यक्ष आर महेंद्रन का पार्टी से इस्तीफा, बोले- कमल हासन को नहीं राजनीति की समझ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम में मक्कल निधि मय्यम पार्टी बुरी तरह हारी। यहां तक कि पार्टी अध्यक्ष कमल हासन भी कोयंबटूर साउथ सीट से हारे। अब उपाध्यक्ष आर महेंद्रन ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर लोकतंत्र की भारी कमी है। उनके अलावा और भी कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया। बता दें आर महेंद्रन सिंगनल्लूर से उम्मीदवार थे लेकिन वो हार गए।
