x

मनसे कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका की सीईओ के दफ्तर में तोड़फोड़ की

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: News18

महाराष्ट्र के बीड में नगर पालिका की सीईओ नीता अंधारे के दफ्तर में गुस्साएं मनसे कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। दरअसल, रास्ते खराब होने के चलते शिकायत निवारण न होने से वे नाराज थे। दूसरी तरफ, ठाणे में फीस के मुद्दे पर उल्हासनगर में निजी स्कूल में तोड़फोड़ करने के आरोप में 10 मनसे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, पुणे के मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ के आरोप में मनसे कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज हुआ।