जून में मोदी और बाइडेन की जापान में क्वाड सम्मेलन में मुलाकात संभव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dtnext
पीएम मोदी और जो बाइडेन जापान में क्वाड सम्मेलन में मिल सकते हैं। इस दौरान हिंद महासागर में चीन के विस्तार को रोकने पर चर्चा हो सकती है। इससे पहले टू प्लस टू बैठक में दोनों नेता वर्चुअली मिले थे। तब बाइडेन ने पीएम मोदी से यूक्रेन पर हमले के चलते रूस पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के बीच रूस से तेल और गैस न खरीदने की बात दोहराई थी।
