x

NPA के जाल में फंसी मोदी सरकार चाहती है रघुराम राजन से समस्या का हल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Wikimedia Commons

नॉन परफॉर्मिंग असेट यानि NPA का संकट गहराता जा रहा है। इसी को दूर करने के लिए संसदीय आंकलन समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने पूर्व केन्द्रीय रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन को पत्र लिखकर समिति के सामने पेश होने को कहा है। संसदीय समिति ने कहा है कि इस समस्या का हल केवल रघुराम राजन के पास है कि कैसे NPA को दुरूस्त किया जा सकता है। अपना कार्यकाल 2016 में खत्म होने के बाद इन दिनों रघुराम राजन एक अमेरिकी यूनिवर्सिटी में रीसर्च कर रहे हैं।