मोदी ने की विश्व को खाद्य आपूर्ति की पेशकश, डब्ल्यूटीओ की अनुमति का इंतजार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: One India
पीएम मोदी ने आज गुजरात के अदलज में श्री अन्नपूर्णा धाम ट्रस्ट के छात्रावास और शिक्षा परिसर के उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने डब्ल्यूटीओ की अनुमति के बाद विश्व को भारत द्वारा खाद्य भंडार की आपूर्ति करने की पेशकश की। बाइडन संग वार्ता के दौरान उन्होंने ये बात कही। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते दुनिया के विभिन्न हिस्सों में खाद्य भंडार घटा है। इसे देखते हुए उन्होंने ये पेशकश की।
