अबोहर में बोले मोदी- 'कांग्रेस हमेशा से लोगों को लड़ाती आई है, पंजाब में बनेगी डबल इंजन की सरकार'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से पंजाब के अबोहर में आज पीएम मोदी ने रैली की। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'देश के जिन राज्यों से कांग्रेस एक बार गई, फिर लौटकर नहीं आई। जहां बीजेपी को आशीर्वाद मिला, वहां तो कांग्रेस जड़-मूल से साफ हुई।' उन्होंंने कहा कि, 'पंजाब में डबल इंजन की सरकार बनेगी।'
