17 जनवरी को दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विश्व आर्थिक मंच के ऑनलाइन आयोजित होने जा रहे दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन को प्रधानमंत्री मोदी पहले दिन संबोधित करेंगे। यह शिखर सम्मेलन 17 जनवरी से शुरू होगा, जिसमें अन्य वैश्विक नेता भी 2022 के लिए विश्व को लेकर अपने दृष्टिकोण साझा करेंगे। डब्ल्यूईएफ को कोरोना महामारी के चलते सालाना बैठक का प्रत्यक्ष आयोजन रद्द करना पड़ा है। 2022 की सालाना बैठक इस वर्ष के अंत में हो सकती है।
