आज अमेरिका के लिए रवाना होंगे मोदी, 24 सितंबर को बाइडन से मिलेंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पीएम मोदी आज, 22 सितंबर को अमेरिका जाएंगे। 24 सितंबर को वॉशिंगटन डीसी में पहली बार राष्ट्रपति बाइडन से मिलेंगे। 23 सितंबर को मोदी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस और अन्य नेताओं से मिलेंगे। मोदी अमेरिका के प्रमुख सीईओ से भी मिलेंगे। नेताओं और सीइओ से मिलने के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। मोदी 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में भाग लेंगे।
