जनजातीय स्टाइल में मोदी की स्पीच, विपक्ष पर बरसे, आदिवासियों का जीता दिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: national herald india
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में जनजातीय महासम्मेलन के दौरान सभी को बिरसा मुंडा जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी में जनजातीय समाज का बहुत योगदान है, लेकिन उनके इतिहास को अंधेरे में रखा गया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि जनजातीय समाज के बारे में देश को बताया ही नहीं गया। जानकारी दी भी गई तो बहुत सीमित दायरे में दी गई।
