मोहन भागवत ने कहा - हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना?
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Quint
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने ज्ञानवापी मुद्दे, मस्जिदों में शिवलिंग मिलने और मंदिर आंदोलन जैसे विषयों पर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इतिहास को हम बदल नहीं सकते। इतिहास हमने नहीं बनाया और न ही आज के हिंदू या मुसलमानों ने। ये सब तब हुआ, जब विदेशी आक्रांताओं के साथ भारत में इस्लाम आया। हमारे मनोधैर्य दबाने के लिए देवस्थल तोड़े गए। मोहन भागवत ने आगे कहा - हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना?
