एके-47 और ग्रेनेड मामले में अनंत सिंह दोषी करार, 21 को सजा का ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: inextlive
बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह दोषी करार दिए गए। 2019 में लदवां गांव स्थित उनके आवास से 33 जिंदा कारतूस, एके-47 और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे। इस मामले में पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई पूरी कर ली थी। अदालत अब 21 जून को अनंत सिंह के खिलाफ सजा का एलान करेगी। अनंत सिंह फिलहाल पटना की बेऊर जेल में बंद हैं।
