मनी लांड्रिंग मामला: जांच एजेंसी ने पाक पीएम शहबाज शरीफ और उनके बेटे की गिरफ्तारी मांगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ani
पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने अरबों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग में पीएम शहबाज शरीफ और उनके बेटे पंजाब प्रांत के सीएम हमजा शहबाज को गिरफ्तारी की इजाजत मांगी। अदालत ने दोनों को गिरफ्तारी पूर्व जमानत की अवधि 11 जून तक बढ़ाई। दोनों पर कुल 14 अरब रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। दोनों ने जांच में सहयोग नहीं किया है। आगे की जांच के लिए गिरफ्तारी जरूरी है।
