10 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Muzcorner
बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र 10 जुलाई से शुरू हो रहा है। ये मानसून सत्र 14 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कुल 5 बैठकें होगी। संसदीय कार्य विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। मानसून सत्र के दूसरे और तीसरे दिन यानी 11 और 12 जुलाई को राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय काम काज किया जायेगा। 13 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी।
