तीसरे दिन भी नहीं निकाले गए थियेटर के मलबे में दबे 1,100 से ज्यादा लोग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
रूस द्वारा यूक्रेन में एक थियेटर पर किए गए हमले में मलबे के नीचे दबे 1,100 से ज्यादा लोगों को तीसरे दिन भी नहीं निकाला जा सका। थियेटर के बेसमेंट में 1,300 लोग थे, इनमें से 130 लोग ही निकाले जा सके हैं। इस हमले के तीन दिन बाद शनिवार तक जारी राहत और बचाव कार्य में बड़ी कामयाबी नहीं मिली है। थियेटर में ज्यादातर महिला और बच्चे छिपे थे।
