9 हजार से अधिक अफगानी नागरिकों ने यूरोपीय संघ से शरण मांगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Rferl
तालिबान ने 2021 में अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद इतना अत्याचार किया कि नागरिक परेशान होकर अन्य जगहों पर जा रहे हैं। इस बीच, सामने आया है कि एक महीने में 9,000 से अधिक लोगों ने यूरोपीय संघ में शरण लेने के लिए आवेदन किया। यह किसी एक देश द्वारा शरण आवेदनों के रिकॉर्ड में सर्वाधिक संख्या है। फरवरी में 76,500 लोगों ने शरण के लिए आवेदन किया था।
